Black Sea हमलों के बाद MEA ने दी राहत भरी खबर, 23 भारतीय क्रू मेंबर्स समेत सभी नाविक सुरक्षित
भारत ने ब्लैक सी में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है, जिससे कई भारतीय नाविकों की जान खतरे में पड़ गई थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमलों का शिकार हुए जहाजों से भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भारत ने ऐसे हमले तुरंत रोकने और रूस-यूक्रेन संघर्ष को कूटनीतिक बातचीत से सुलझाने का आह्वान किया।



























































