Saudi Arabia में Aramco और एयरपोर्ट पर हमले अस्वीकार्य, MEA ने तुरंत रोक लगाने की मांग की
भारत ने सऊदी अरब में आम नागरिकों की सुविधाओं पर हालिया हमलों की कड़ी निंदा की है। रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई और कई घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावितों को हर संभव मदद देने का संकल्प दोहराया है।



























































