दिल्ली के New Seemapuri में गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे से 7 लोगों को निकाला गया
दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कई लोग मलबे में दब गए। दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और एमसीडी की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शाहदरा डीसीपी के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उन्हें इलाज के लिए राजीव गांधी अस्पताल भेजा गया है।



























































