Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश
केंद्र सरकार ने फ्लाईदुबई विमान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच एनआईए को सौंपी है। उड़ान के दौरान ओमान के फर्स्ट ऑफिसर ने उन पर चाकू से हमला किया था, जिसे क्रू और यात्रियों ने काबू में किया। विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित उतार लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।



























































