मंत्रियों को Sting Operation का डर क्यों? JD(S) नेता Nikhil Kumaraswamy ने कर्नाटक सरकार को घेरा
निखिल कुमारस्वामी ने विधान सौधा में कथित स्टिंग ऑपरेशन को लेकर कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों द्वारा दी जा रही चेतावनियां दर्शाती हैं कि अंदर कुछ गलत चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस विभाग के प्रभारी होने के नाते मुख्यमंत्री को इन आरोपों पर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।



























































