LTCG टैक्स पर वित्त मंत्री के बयान से फिर छिड़ी बहस: आखिर अभी क्यों, और क्या सरकार के लिए टैक्स सुधार मुमकिन है?
विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसटीटी और एलटीसीजी टैक्स की समीक्षा पर हितधारकों की राय सुनने की बात कही है। हालांकि उन्होंने किसी बदलाव का वादा नहीं किया, लेकिन बजट से पहले आए इस सकारात्मक संकेत से शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई।



























































