BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक विवादित फोन रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच के लिए सीएफएसएल को निर्देश दिया है। बीपीटीपी द्वारा लगाए गए रंगदारी के आरोपों के बीच नितिन नरेश ने इस ऑडियो को एआई वॉयस क्लोन बताया है। अदालत ने रिकॉर्डिंग की सत्यता जांचने के लिए सीएफएसएल को चार हफ्ते में सीलबंद रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।



























































