Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर
नेपाल के गोरखा जिले में रविवार को बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से 35 से ज्यादा घर और कई पुल बह गए। गनीमत रही कि समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाने से कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करते हुए हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।



























































