PIMS में प्रशासनिक फेरबदल से अटकीं फाइलें, Pakistan में दवाओं की सप्लाई पर खतरा
पाकिस्तान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पिम्स में खरीद में देरी के कारण मरीजों के लिए मुफ्त दवाओं और जरूरी सामान की भारी किल्लत हो गई है। पिछले छह हफ्तों से एक भी टेंडर पास नहीं हुआ है, जिससे दवाओं का मौजूदा स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। प्रशासनिक प्रक्रियाओं और नेतृत्व में बदलाव के चलते फाइलें लंबित पड़ी हैं।



























































