INDIA Alliance को जहां रोका जाएगा वहां होगा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी Congress
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का विरोध जारी रहेगा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव आयोग जाने और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं केसी वेणुगोपाल ने इसे मतदाताओं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए करो या मरो की लड़ाई बताया।



























































