Ladakh में रणनीतिक कनेक्टिविटी होगी मजबूत, PM Modi करेंगे ₹3350 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इनमें लेह हवाई अड्डे का नया पैसेंजर टर्मिनल और रणनीतिक रूप से अहम निम्मू-पदुम-दारचा सड़क शामिल हैं। ये परियोजनाएं लद्दाख में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को मजबूती प्रदान करेंगी।



























































