'लोकतंत्र दबाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', राहुल गांधी ने युवाओं से 'गैर-कानूनी हिरासत' का रिकॉर्ड रखने को कहा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की आवाज दबाने वालों को न्याय का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए चेतावनी दी। राहुल ने युवाओं और छात्रों से पुलिस बर्बरता तथा गैर-कानूनी हिरासत का रिकॉर्ड रखने की अपील की।



























































