'कायरता इनकी पहचान', Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा प्रहार, कहा- हिंदुस्तान के युवाओं पर मुझे गर्व, हम आपके साथ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सत्ताधारी पक्ष पर कायरता का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची विवाद के बीच राहुल ने दावा किया कि विपक्षी दल पीछे नहीं हटेंगे।



























































