Rahul Gandhi के साथ आए NSUI कार्यकर्ता, Delhi Police पर लगाया बर्बर मारपीट का आरोप, LoP ने अमित शाह को दी सीधी चुनौती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनसे मारपीट की। प्रदर्शनकारी छात्रा अथिरा ने दावा किया कि कनॉट प्लेस थाने के सामने पिटाई से उनके कान और आंख में गंभीर चोट आई।



























































