EC के खिलाफ धरने पर High Drama: Rahul Gandhi हिरासत में, सड़क पर लेटीं Priyanka Gandhi
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने अशोक रोड पर रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़क पर उतर आए। पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया, जबकि प्रियंका गांधी ने सुरक्षाबलों पर सांसदों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया।



























































