Railway कर्मचारियों को 78 दिन का PLB Bonus मंजूर, 11.4 लाख कर्मियों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए लगभग 11.4 लाख नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस देने की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए फैसले के तहत कुल 2,009.61 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। प्रति कर्मचारी अधिकतम 17,951 रुपये का यह भुगतान दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले किया जाएगा।



























































