CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने दिल्ली की अदालत में याचिका दायर कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से अवैध रूप से रोका, इसलिए अदालत संबंधित पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट भी तलब करे।



























































