अराजकता से नहीं Parliament से चलेगा देश, दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर भड़की BJP
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का शासन सड़कों से नहीं बल्कि संसद से चलेगा। उन्होंने चुनावी जीतों का जिक्र कर अराजकता फैलाने की कोशिशों को विफल बताया। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे करीब 1,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।



























































