Reliance Jio तैयार कर रहा स्वदेशी Satellite तकनीक, Akash Ambani ने बताई LEO नेटवर्क की योजना
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी स्वदेशी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड तकनीक पर तेजी से काम कर रही है, जिससे दूरदराज तक इंटरनेट पहुंचेगा। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की समय-सीमा और एलन मस्क के बयानों पर टिप्पणी से इनकार किया। वहीं, मस्क की स्टारलिंक भारत में सेवा शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरियों की प्रतीक्षा कर रही है।



























































