अभिषेक के बजाय खुद Delhi जाएंगी Mamata Banerjee, राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल
टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के नेताओं के आग्रह पर दिल्ली जाकर आंदोलन में शामिल होंगी। राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल की सूची में नाम होने के बाद उन्होंने खुद जाने का फैसला किया। इसके अलावा उन्होंने विरोध करने के अधिकार का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ हुए व्यवहार पर चिंता जताई।



























































