KCR Farmhouse के पास गायब 45 एकड़ जमीन की होगी पहचान, Revanth Reddy ने किसानों में बांटने को कहा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एर्रावेल्ली फ़ार्महाउस के पास 45 एकड़ ज़मीन में अनियमितताओं को लेकर पूर्व सीएम केसीआर और उनके परिवार को नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह ज़मीन खोजकर पात्र किसानों में बांटने का आदेश दिया। इसके अलावा, उन्होंने 2 जून तक तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के परिवारों के लिए शहीद कॉलोनी बनाने का निर्देश दिया।



























































