High Court के आदेश पर OSD पर CBI कार्रवाई, अमृतसर में बोले सचिन पायलट सामने आए सच
अमृतसर में पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पहली बार किसी मौजूदा मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ ऐसे सबूत सामने आए हैं, जिनमें फ़ाइलों की कॉपी और WhatsApp चैट शामिल हैं। पायलट ने कहा मैंने आज दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका। मैंने राज्य के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से आशीर्वाद व शक्ति मांगी ताकि मैं लोगों की सेवा कर सकूं।



























































