Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी
माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्य नडेला ने ताकतवर एआई मॉडल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को लेकर कंपनियों को आगाह किया है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर एआई को तुरंत बंद करने की आपातकालीन व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा नडेला ने स्वतंत्र सुरक्षा जांच, गतिविधियों के सुरक्षित रिकॉर्ड और बड़ी खामियों की जानकारी साझा करने की भी सलाह दी।



























































