Saurabh Rajput Murder Case में दोनों को मौत की सज़ा पर बोलीं मां, आखिरकार हमें न्याय मिल गया
मेरठ की अदालत ने ब्लू ड्रम मर्डर केस में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों ने मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या कर शव के टुकड़े सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपा दिए थे। कोर्ट ने इसे दुर्लभतम मामला माना, वहीं सौरभ की मां ने फैसले पर संतोष जताया।



























































