उम्मीद है आपने सबक सीखा होगा, SC ने राजपाल यादव को दी कड़ी चेतावनी, 13 अक्टूबर तक ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को बाकी 85 लाख रुपये जमा करने के लिए मंगलवार तक का समय दिया है। यादव ने 2 करोड़ रुपये में से 1.15 करोड़ रुपये जमा कर अतिरिक्त समय मांगा था। अदालत ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि यह राशि जमा होने के बाद ही उनकी याचिका पर सुनवाई होगी।



























































