Tarique Rahman का BRICS Summit छोड़ना अपरिपक्व, Sheikh Hasina बोलीं हुआ राष्ट्रीय नुकसान
पूर्व प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि व्यक्तिगत प्रतिक्रियाओं या थोड़े समय के राजनीतिक फ़ायदों पर आधारित विदेश नीति असल में नुकसानदेह होती है। उन्होंने बताया कि इस प्रभावशाली समूह के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी से देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के नए अवसर खुल सकते थे, लेकिन वह मौका हाथ से निकल गया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर नई दिल्ली में उनकी मौजूदगी ही रहमान के समिट में शामिल न होने की वजह थी, तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि दो देशों के रिश्ते किसी एक व्यक्ति से जुड़ी निजी बातों या राजनीतिक संवेदनशीलता से तय नहीं हो सकते।



























































