Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा
केरल भाजपा उपाध्यक्ष शोन जॉर्ज ने मुख्यमंत्री वीडी सतीसन के इस्तीफे और विधानसभा भंग करने की मांग की है। जॉर्ज ने दावा किया कि कांग्रेस नेता खुद चुनावों को गैर-कानूनी बता रहे हैं, इसलिए उन्हें पद पर रहने का हक नहीं है। इससे पहले सतीसन ने चुनावी अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा था।



























































