जो अमेठी में अपने दम पर चुनाव तक नहीं लड़ सकता, वह शहंशाह बनने के लिए..., स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा वार
अमेठी में समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता अमेठी में अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकता, वह दिल्ली में शहंशाह बनने का सपना देख रहा है।



























































