Rajasthan Panchayat Chunav से पहले Congress का दावा, BJP खत्म कर रही है जमीनी लोकतंत्र
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने निकाय चुनावों में पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल स्थानीय स्वशासन और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। रंधावा का यह बयान राज्य में आगामी चार चरणों के पंचायती राज चुनावों से पहले आया है।



























































