CM Sukhu ने Delhi में युवाओं को हिरासत में लेने पर जताई चिंता, कहा विरोध मौलिक अधिकार है
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में युवाओं की हिरासत पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की आवाज दबाने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए। सुक्खू ने राहुल गांधी के संविधान रक्षा संघर्ष का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी।



























































