Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई
केंद्र सरकार ने झारखंड में डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। केंद्र का आरोप है कि राज्य ने यूपीएससी चयन प्रक्रिया और प्रकाश सिंह मामले के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की इस याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है।



























































