मतगणना का वीडियो ही गायब हो गया...सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- बेतुके बहाने नहीं सुनेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के श्रृंगेरी में 2023 की मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग गायब होने पर चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई है। कांग्रेस नेता टीडी राजेगौड़ा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आयोग के बहाने खारिज कर दिए। अदालत ने चेतावनी दी कि अगली सुनवाई पर उपलब्ध रिकॉर्ड पेश न करने पर आयोग के खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जाएगा।



























































