AIADMK के 6 विधायकों की अयोग्यता पर 2 महीने में आएगा फैसला, बोले Speaker JCD Prabhakar
तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार विधायकों की अयोग्यता पर दो महीने में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच अंतिम चरण में है और दोनों पक्षों की सुनवाई होगी। इससे पहले अदालत ने टीवीके में शामिल छह एआईएडीएमके विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने के स्पीकर के फैसले को सही ठहराया था।



























































