2 महीने, 3 सरप्राइज एलीमेंट: बीजेपी हैरान, पुलिस परेशान, क्या है राहुल गांधी की 'धप्पा' पॉलिटिक्स!
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अचानक आकाशवाणी भवन पहुंचकर सबको चौंका दिया। पिछले दो महीनों में राहुल का यह तीसरा अप्रत्याशित फ्लैश प्रोटेस्ट था, जहां प्रशासन को चकमा देकर घंटों धरना दिया गया। उनकी यह नई रणनीति अब पुलिस और सरकार के लिए लगातार सिरदर्द बन रही है।



























































