वैशाली के Raghopur में नाव हादसे पर Chirag Paswan सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गहरा दुख जताया। उन्होंने एनएमसीएच पहुंचकर उपचाराधीन बच्चों का हाल जाना और परिजनों से मुलाकात की। चिराग पासवान ने अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।



























































