इतिहास रचने को तैयार बिहार: वैशाली में होगा भव्य 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026' का आयोजन!
बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। इस तीन दिवसीय समागम के लिए वैशाली में आधुनिक टेंट सिटी बनेगी और कई देशों के बौद्ध भिक्षु व विद्वान इसमें शामिल होंगे।



























































