मेट्रो में सफर, मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास का दौरा, ऐसा रहेगा PM Modi का चेन्नई दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई पहुंचे, जहां उन्होंने 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरे के दौरान वह चेन्नई मेट्रो में यात्रा करने के साथ जलकंटेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे। इसके अलावा वह आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर और एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।



























































