प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लगभग 50-60 वकीलों को मुख्य न्यायाधीश के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सीजेआई से दखल देने की मांग की थी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने वकीलों को छोड़ दिया।



























































