Zetwerk IPO 15 अक्टूबर को खुलेगा, नए शेयर जारी कर 2,830 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
जेटवर्क का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा। कंपनी नए शेयर जारी करके 2,830 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें से 2,160 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने में होगा। वहीं संस्थापक व निवेशक 14.45 करोड़ शेयर बेचेंगे और इश्यू का प्राइस बैंड 12 अक्टूबर को घोषित होगा।



























































