Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस
इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच और निचली अदालतों में लंबित मामलों को सुलझाने के लिए मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत पक्षकार विधिक सेवा समितियों से संपर्क कर 15 श्रेणियों के विवाद आपसी सहमति से निपटा सकते हैं। प्रशिक्षित मध्यस्थों के जरिए होने वाले इस समझौते से समय, धन और तनाव की बचत होगी।



























































