विपक्षी राज्यों को निशाना बना रही केंद्र सरकार, OSD पर CBI एक्शन के बाद BJP पर भड़के मान
सीबीआई द्वारा अपने ओएसडी पर छापेमारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले विपक्ष को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मान ने कहा कि उनके पास भ्रष्टाचार का कोई पैसा नहीं है और वे जांच के लिए तैयार हैं।



























































