भारत में दिमाग पर होगी बड़ी रिसर्च, IIT Madras में क्या है PM Modi का नया मिशन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में आईआईटी मद्रास के सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर को देश को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने एक वैज्ञानिक मिशन शुरू किया, जिसके तहत 100 से अधिक लोगों के दिमाग की 3D तस्वीरें बनाई जाएंगी। यह शोध गर्भ से लेकर बुढ़ापे तक मस्तिष्क में होने वाले बदलावों को समझने में मदद करेगा।



























































