भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला
एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के प्रवेश को लेकर मुकेश अंबानी के समर्थकों के तर्कों को विरोधाभासी बताते हुए उन पर निशाना साधा है। मस्क ने कहा कि प्रतिस्पर्धा बढ़ने से भारतीय ग्राहकों को इंटरनेट के अधिक विकल्प मिलेंगे और फायदा होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में सफल होने के लिए स्टारलिंक को अपनी कीमतें कम रखनी होंगी।



























































