INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय, जवाब का इंतजार
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि INDIA गठबंधन ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। विपक्ष ने 5 अक्टूबर को नेताओं की सूची भेजकर मुलाकात का अनुरोध किया था और वे राष्ट्रपति भवन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।



























































