Apple India का मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर 5311 करोड़ हुआ, Samsung की बिक्री में गिरावट
वित्त वर्ष 2026 में एप्पल इंडिया का राजस्व 31 प्रतिशत बढ़कर 1,03,853 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 66 प्रतिशत की उछाल के साथ 5,311 करोड़ रुपये पहुंच गया है। महंगे स्मार्टफोन की बढ़ती मांग और छोटे शहरों में आसान किस्तों पर आईफोन मिलने से इसकी बिक्री बढ़ी, जबकि सैमसंग के मोबाइल कारोबार में गिरावट आई।



























































