Smartphone मार्केट में कमजोर मांग के बाद Qualcomm करेगा छंटनी, AI पर बढ़ाएगा फोकस
चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम कमजोर स्मार्टफोन मांग के बीच दुनियाभर में छंटनी की तैयारी कर रही है। सीईओ क्रिस्टियानो आमोन के अनुसार, कर्मचारियों को सालाना समीक्षा के बाद नवंबर से इसकी सूचना दी जा सकती है। कंपनी अब अपना ध्यान एआई और डेटा सेंटर कारोबार के विस्तार पर केंद्रित कर रही है।



























































