देशभर में विजयादशमी की धूम, शहर-शहर हुआ रावण दहन, PM Modi बोले- आज भारत का कोना-कोना राममय
देशभर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया और दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में रावण दहन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने द्वारका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के दशहरा महोत्सव में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरा भारत राममय है और भगवान राम के आदर्श सुशासन का सबसे बड़ा मानदंड हैं।



























































