SBI ग्राहकों का Personal Data चोरी होने का दावा, 3.75 लाख रिकॉर्ड्स की चर्चा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों की निजी जानकारी चोरी होने का दावा सामने आया है। सिरियसिम नामक हैकर समूह के पास 3,75,000 डेटा रिकॉर्ड और 2,722 दस्तावेज होने की बात कही गई है, हालांकि बैंक सिस्टम में सेंधमारी की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों ने ग्राहकों को संभावित पहचान चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने को कहा है।



























































