Voter List विवाद पर पूर्व जज SN Dhingra का बयान, ECI की SIR प्रक्रिया को बताया जरूरी
दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस शिव नारायण ढींगरा ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के विरोध की आलोचना की है। उन्होंने इसे राजनीतिक मकसद से किया गया मीडिया स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करना चुनाव आयोग की कानूनी जिम्मेदारी है और विपक्ष बेवजह इस पर सवाल उठा रहा है।



























































