India-US रणनीतिक और Energy साझेदारी होगी मजबूत, 17 अक्टूबर से दौरे पर Marco Rubio
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर के बीच भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे मुंबई और जामनगर में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों व बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक संबंधों और ऊर्जा सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।



























































